

वोट चोरीके खिलाफ लड़ाई

एक वोट की रक्षा
राहुल गांधी ने वोट चोरी का पर्दाफाश करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे देश भर में एक अभियान शुरू किया।
महीनों से, वह चुनावी गड़बड़ियों और बीजेपी-चुनाव आयोग की पार्टनरशिप को उजागर कर रहे हैं। इसमें एक निर्णायक मोड़ तब आया जब उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल में एक लाख से ज़्यादा फ़र्ज़ी वोटों का खुलासा किया। यह लड़ाई यहीं नहीं रुकी, राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू की और इस मुद्दे को सीधे लोगों के बीच लेकर गए। वोट चोरी के खिलाफ शुरू हुई ये लड़ाई अब हमारे वोट के अधिकार की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बन गई है।
इस अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करेंवोट चोरीका खुलासा

का दुरुपयोग33,692
अमान्य पते40,009
में मतदाता10,452
मतदाता11,965
तस्वीरें4,132
7 अगस्त को, राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट चोरी का पर्दाफ़ाश किया। बेंगलुरु सेंट्रल के महादेवपुरा में छह महीने की जाँच के बाद, सिर्फ़ एक ही विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से ज़्यादा फ़र्ज़ी मतदाता सामने आए - जिसके कारण बीजेपी की जीत हुई। राहुल गांधी ने ज़ोर देकर कहा कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बीजेपी को नरेंद्र मोदी को सत्ता में बनाए रखने के लिए सिर्फ़ 25 सीटों में गड़बड़ी करने की ज़रूरत थी।
वीडियो यहां देखें।बिहार में SIR के विरुद्ध लड़ाई

प्रमुख रैलियां यहां देखें:17 अगस्त से राहुल गांधी ने बिहार में 16 दिवसीय वोटर अधिकार यात्रा शुरू की, जिससे SIR प्रक्रिया के ज़रिये लाखों लोगों के वोट काटे जाने की सच्चाई जनता के सामने लाई गई। इस यात्रा में उन्हें महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं का साथ मिला, जिनमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम, राजद के तेजस्वी यादव, सीपीआई-एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी के मुकेश सहनी शामिल हुए।
- दिन:
- 16 दिन
- जिले:
- 20+ जिले
- दूरी:
- 1,300+ किमी
- रैलियां:
- 18

झलकियां

पटना में वोटर अधिकार रैली के मंच से राहुल गांधी ने कहा कि उनकी यात्रा वोट चोरी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में सफल रही है और उन्होंने बीजेपी को आने वाले हाइड्रोजन बम के बारे में भी चेतावनी दी।










