31 मार्च, 2026


संकट के समय नेतृत्व क्षमता

पिछले एक महीने से, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पूरी दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुज़र रही है। कई संघर्षों के बीच भी, भारत का नेतृत्व हमेशा मज़बूत, दृढ़ और सशक्त बना रहा था। राहुल गांधी ने लगातार यह बात कही है कि किसी एक व्यक्ति का हित देश के हित से बड़ा नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से, PM मोदी ने सिर्फ़ खुद को और अपने दोस्तों को बचाने के लिए, भारत की ऊर्जा सुरक्षा और जनता को जोखिम में डाल दिया है।
संघर्ष की कीमत जनता क्यों चुकाए

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि इस संघर्ष के भारत के लिए गंभीर परिणाम होंगे। दुनिया के 20% तेल निर्यात वाले मुख्य मार्ग- होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इसका बोझ आम लोगों को उठाना पड़ रहा है- छोटे व्यवसायों, रेस्टोरेंट, रेहड़ी-पटरी वालों और उन परिवारों को, जो गुज़ारा करने के लिए परेशान हैं। पूरे देश में LPG सिलेंडरों के लिए लंबी लाइनें लगी हैं, फिर भी सरकार ने लोगों की तकलीफ़ों से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है।
संसद में राहुल गांधी का भाषण यहां देखें।दिल्ली अमेरिका के आगे झुक रही है?

राहुल गांधी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा किसी भी देश की नींव होती है। उन्होंने सरकार से सीधा सवाल किया कि भारत अमेरिका को यह तय करने की अनुमति क्यों दे रहा है कि हम अपनी ऊर्जा किससे खरीदें? उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ऊर्जा संप्रभुता को अमेरिका के हाथों में सौंप दिया है। भारत जैसे इतने बड़े देश के लिए यह ठीक नहीं है कि उसे रूस से तेल खरीदने के लिए किसी और देश से पूछना पड़े।
राहुल गांधी की मीडिया के साथ बातचीत यहां देखें।मोदी के समझौतों की कीमत भारत क्यों चुकाए?

राहुल गांधी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि प्रधानमंत्री भारत के हितों को क्यों बेच रहे हैं। फिर उन्हें वजह समझ आई : दरअसल कोम्प्रोमाईज़ होने के कारण भारत के हितों को भेंट चढ़ा दिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि अमेरिका आज भारत पर शर्तें इसलिए थोप पा रहा है, क्योंकि मोदी जी गौतम अदानी को अमेरिकी कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए किसी भी हद तक झुकने को तैयार हैं। लेकिन कोम्प्रोमाईज़ का ये जाल और भी गहरा है। इसमें मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अपराधी जेफ़री एपस्टीन के साथ दोस्ती भी शामिल है, जो भारत की संप्रभुता को कमज़ोर करने और हमारे राष्ट्रीय हितों के साथ विश्वासघात करने का एक और ज़रिया बन गई है।
चुनाव 2026
समावेशी भारत का रास्ता दिखाते हुए

केरलम के लिए यूडीएफ का विज़न
केरलम में राहुल गांधी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि CPM और BJP साथ मिलकर काम कर रहे हैं- उन्होंने इसे “CJP” नाम दिया।
उन्होंने केरलम के लोगों की गरिमा और सुरक्षा के लिए यूडीएफ की पाँच गारंटियां बताईं:


केरलम के लिए
UDF की गारंटियां
सभी के लिए बेहतर जीवन की गारंटी सुनिश्चित करेंगी
महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा
छात्राओं को हर महीने ₹1,000
₹3,000 पेंशन
हर परिवार को ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य कवर
युवाओं के लिए बिना ब्याज लोन
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नया मंत्रालय
भाषण यहां देखें।भारत में रोजगार सृजन पर बात

तिरुवनंतपुरम के एक टेक्नोपार्क में आईटी पेशेवरों से बात करते हुए राहुल गांधी ने एक कड़वी सच्चाई सामने रखी- नौकरियां खत्म नहीं होतीं, वे एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित हो जाती हैं। असली सवाल यह है: सरकार इन्हें हासिल करने में क्यों नाकाम हो रही है?
उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर अकेला लाखों लोगों को रोजगार नहीं दे सकता, लेकिन सरकार ने एक मज़बूत औद्योगिक आधार बनाने पर ध्यान नहीं दिया है। जहां दूसरे देश तेजी से मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रहे हैं, वहीं भारत मौके गंवा रहा है।
बातचीत यहां देखें।केरलम के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना

केरलम के इडुक्की में मेरियन कॉलेज में बातचीत में राहुल गांधी ने केरलम के राजनीतिक भविष्य पर बात की। उन्होंने कहा कि भविष्य का ये विजन ऐसा होना चाहिए जो समावेशिता, अवसरों और जनता को केंद्र में रखकर काम करे और युवाओं की उम्मीदों पर आधारित हो।
उन्होंने छात्राओं से भी बात की और केरलम की एकता और करुणा की भावना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य को संवारने वाली सबसे मजबूत शक्ति महिलाएं ही हैं।
छात्राओं के साथ बातचीत यहां देखें।साथ ही मेरियन कॉलेज का कार्यक्रम भी यहां देखें।