न्यूज़लेटर
तीन व्यक्तियों का लाल और काला चित्र संयोजन

प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं

संसदीय इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता को बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया।

क्यों?

क्योंकि राहुल गांधी ने ऐसे सवाल उठाए जिन्हें सरकार देश तक पहुंचने नहीं देना चाहती। चीन के साथ तनाव पूर्ण स्थिति के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी जिम्मेदारी क्यों छोड़ी? भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में भारत के हितों को क्यों बेचा गया?

संसद में राहुल गांधी; दोनों हाथ सहित

संसद वह जगह है जहां सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए। इसके विपरीत सरकार ने विपक्ष को चुप कराने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री किस बात से डर रहे हैं?

Page1

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते
में भारत का भविष्य बेचा गया

अमेरिकी ध्वज के सामने मोदी और ट्रंप

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक अनुचित समझौता स्वीकार कर 1.5 अरब भारतीयों का भविष्य गिरवी रख दिया। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भारत की सबसे मूल्यवान संपत्तियों में से एक - भारतीयों का डेटा विदेशी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कपड़ा उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर इस समझौते के असमान प्रभाव को भी रेखांकित किया, जहां भारतीय निर्यात पर 18% शुल्क लगता है जबकि बांग्लादेश जैसे प्रतिस्पर्धियों को शून्य शुल्क की सुविधा मिलती है। उनका कहना था कि अगर INDIA की सरकार होती तो बराबरी की शर्तों पर बातचीत होती और भारत के लिए बेहतर सौदा होता।

संसद में राहुल गांधी का भाषण देखें।

हमारे किसानों के साथ विश्वासघात

किसानों के साथ बैठक का पूरा दृश्य

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के माध्यम से किसानों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई, बढ़ती लागत और एमएसपी को लेकर अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को अब भारी सब्सिडी और आधुनिक मशीनों से लैस विदेशी फसलों के साथ मुकाबले में धकेला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे समझौते भारत की कृषि संप्रभुता को कमजोर कर सकते हैं। राहुल गांधी ने किसानों को संसद आने का न्योता दिया और कहा कि वह उनके हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

किसानों के साथ उनकी बातचीत यहां देखें।Page 2

भाजपा पर शिकंजा

संसद में बोलते राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री के हाथ बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को मालूम था कि प्रधानमंत्री को आसानी से दबाव में लाया जा सकता है, क्योंकि प्रधानमंत्री, हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम एप्स्टीन फाइलों में शामिल थे, जो उन्हें एक घृणित बाल-अपराधी से जोड़ते हैं। राहुल गांधी ने यह भी रेखांकित किया कि अमेरिका में गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे मामलों ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव डाला कि वे इस समझौते को स्वीकार करें।

वीडियो यहां देखें

सच बोलने पर आवाज़ दबा दी गई

राहुल गांधी ने संसद में भाषण देते हुए उल्लेख किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने लिखा था कि जब चीनी सेना ने हमारी सीमा में घुसपैठ करी, तब सेना प्रमुख को प्रतीक्षा करने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने बताया कि जब निर्णय करने का समय आया, तो प्रधानमंत्री ने केवल यह कहा, “जो उचित समझो वो करो”। सीधे शब्दों में कहें तो, भारत की सुरक्षा के लिए एक गंभीर संकट के समय में मोदी जी ने राजनीतिक ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा से कैसे समझौता किया है, तब स्पीकर और सरकार द्वारा उन्हें सच कहने से रोका गया।

राहुल गांधी के दोनों हाथ और पूरी कमीज़ सहित संसद का दृश्य
भाषण यहां देखें
Page 3