न्यूज़लेटर

31 अगस्त, 2026

राहुल गांधी का चित्र
छात्रों की गूंज अभियान का बैज: नारंगी किताब के पन्नों पर सफ़ेद संवाद-बुलबुले में नीले अक्षर

पितृसत्ता को उखाड़ो!

पुणे में, राहुल गांधी ने शिक्षा, रोज़गार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में महिलाओं के सामने आने वाली रूकावटों के बारे में बात की। उन्होंने मनुस्मृति की उस सोच को खारिज किया जिसमें महिलाओं की पहचान को सिर्फ़ उनके पिता, पति या बेटे से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाएं ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं; उनका सफ़र उनका अपना है और उनकी पहचान किसी और से नहीं, बल्कि खुद से हैं। हिंसा, अपमान, नियंत्रण और समय की चुनौतियों पर चर्चा के दौरान, युवा महिलाओं ने मंच पर अपनी कहानियाँ भी साझा कीं। राहुल गांधी ने युवा महिलाओं से कहा कि वे बेबाक बनें, गर्व करें, अपनी जगह के लिए लड़ें और पितृसत्ता को उखाड़ फेंकें।

रैली यहां देखें
इलाहाबाद में मंच पर माइक के साथ बोलते राहुल गांधी; पीछे स्क्रीन पर दर्द आपका, सब दरवाज़े बंद हैं और नौकरियों के बंद दरवाज़ों के चित्र

भारत में नौकरियों के दरवाज़े बंद

इलाहाबाद में, राहुल गांधी ने युवाओं के सामने नौकरी पाने में आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और GST ने MSME और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को कमजोर किया है, वहीं पेपर लीक, निजीकरण और सरकारी सेक्टर में नौकरियों की कमी ने सरकारी नौकरी के रास्ते सीमित कर दिए हैं। AI प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के भविष्य के लिए खतरा बन गया है। इसकी तुलना उन्होंने अडानी की बढ़ती दौलत, BJP के बढ़ते फंड और संस्थाओं पर RSS के कब्ज़े से की। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे इस सिस्टम से नफ़रत से नहीं, बल्कि प्यार से लड़ें।

रैली यहां देखें

दोषी या नाकाबिल

राहुल गांधी ने छात्रों की इंसाफ़ की लड़ाई को संसद में उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग की।

अपने लेख में उन्होंने लिखा कि छात्रों पर हुई हिंसा के लिए अमित शाह या तो दोषी हैं या फिर नाकाबिल, और दोनों ही सूरत में उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए। उन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों की ट्रोलिंग की कड़ी निंदा की और प्रधानमंत्री से माफ़ी की मांग की।

इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दोहराया कि हमारे छात्रों पर हुई हिंसा के लिए ज़िम्मेदार हर व्यक्ति की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

भारत के युवाओं के साथ

संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिस अधिकारी, छात्रों और साहिल लोचब के साथ बैठे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हिंसा, उत्पीड़न और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने वाले छात्रों से मुलाकात की और जवाबदेही की मांग की। इसके बाद, वे साहिल लोचब के साथ FIR दर्ज कराने गए, जिनकी पैलेट गन के हमले से आंखों की रोशनी चली गई थी। जब पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया, तो राहुल गांधी साहिल और उनके परिवार के साथ, संसद मार्ग थाने के बाहर सात घंटे तक धरने पर बैठे रहे। आखिरकार पुलिस को FIR दर्ज करनी पड़ी।

झलकियाँ

न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें