
जाति जनगणना के लिए एक लंबी लड़ाई
बीजेपी और आरएसएस ने लंबे समय तक जाति जनगणना का विरोध किया, लेकिन राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की मांग करते रहे। सरकार की घोषणा के बाद, उन्होंने कहा कि यह कवायद सिर्फ़ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि सार्थक होनी चाहिए। इसमें ये साफ तौर पर सामने आना चाहिए कि सत्ता के पदों पर वंचित समुदायों की कितनी हिस्सेदारी है। उन्होंने संसद में सरकार से इसकी प्रक्रिया और समय-सीमा के बारे में भी सवाल पूछा, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।












