न्यूज़लेटर

अक्टूबर-नवंबर, 2025

दिल्ली के लाल किले के पास हुआ कार विस्फोट बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस दर्दनाक घटना में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं आशा करता हूं की न्याय, शांति और एकता की भावना बनी रहेगी।

ऑपरेशन सरकार चोरीका पर्दाफाश
5 नवंबर 2025 को राहुल गांधी ने खुलासा किया कि कैसे चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर हरियाणा के 2024 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को चोरी किया। उन्होंने बताया कि हर आठ में से एक मतदाता, यानि कुल 25 लाख से अधिक मतदाता फर्जी थे। एक ब्राजीलियन मॉडल का नाम मतदाता सूची में 22 बार दर्ज था और एक ही घर में 500 लोगों का पंजीकरण हुआ था। यह सबूत बेहद चौंकाने वाले थे।

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का मॉडल अब सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभर में फैलाया जा रहा है, जिसमें बिहार में हुआ SIR भी शामिल है। उन्होंने जमुई जिले के धरमपुर गांव के चार मतदाताओं से बात करी, जिन्होंने बताया कि SIR के दौरान उनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए थे।
आश्चर्यजनक खुलासे करती प्रेस कॉन्फ्रेंस यहां देखें।










