
पुंछ के साहसी लोगों
से मुलाकात

7 मई को, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार अंधाधुंध गोलाबारी की, जिसके कारण पुंछ में 13 नागरिकों की मौत हुई। राहुल गांधी ने इस क्षेत्र का दौरा किया, पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, स्थिति का जायजा लिया और उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का संकल्प लिया। पुंछ के लोगों ने राहुल गांधी को गोलाबारी से अपने घरों में हुए नुकसान को दिखाया, और ये भी बताया कि हिंदू, मुस्लिम और सिख यहां भाईचारे के साथ रहते हैं।
राहुल गांधी ने मोदी जी को पुंछ के निवासियों के लिए समुचित राहत पैकेज की मांग करते हुए पत्र लिखा
राहुल गांधी के पुंछ दौरे के बारे में यहां देखें।मेरे विचार: मोदी जी और
जयशंकर चुप क्यों हैं?

हमारी विदेश नीति खस्ताहाल में है, हमें गंभीर सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को सूचित करने की बात विदेश मंत्री ने स्वीकार की, ये सिर्फ़ एक रणनीतिक चूक नहीं है बल्कि ये एक अपराध है। मोदी जी कैमरे के सामने भाषण देते हैं, लेकिन यह जवाब नहीं दे पाते कि आखिर आपने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया, किसी देश ने पाकिस्तान की निंदा क्यों नहीं की और डोनाल्ड ट्रंप से भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए क्यों कहा गया। सभी देशवासियों को सच्चाई जानने का पूरा हक है।
राहुल गांधी के ट्वीट्स में उठाए गए सवालों को पढ़ें
फोकस इवेंट: बिहार की शिक्षा नीति 90% आबादी को पीछे रखने की नीति है

दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद में राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को पीछे रखने वाली शिक्षा नीतियों की आलोचना की। उन्होंने 50% आरक्षण की सीमा को तोड़ने, निजी शिक्षा में आरक्षण लागू करने और दलित और आदिवासी समुदायों को समान फंड वितरित करने की वकालत की।
रैली से पहले बिहार पुलिस ने राहुल गांधी को दलित छात्रों के छात्रावास में जाने की अनुमति नहीं दी। राहुल गांधी ने कहा कि ये अलोकतांत्रिक है और दलित छात्रों की समस्याओं को छिपाने की कोशिश है।
राहुल गांधी का भाषण यहां देखें।झलकियां
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ "नॉट फाउंड सूटेबल" जैसी भेदभावपूर्ण नीति पर चर्चा की, जो बहुजन समुदाय के नौजवानों को नौकरी के अवसरों से वंचित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही है।



पटना में ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म 'फुले' देखी।


राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


विजयनगर में कर्नाटक कांग्रेस सरकार की छह गारंटियों के लागू होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।


सोनिया गांधी जी के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जी से मुलाकात की।
