16 से 31 मार्च, 2025


“जातिजनगणना का विरोध-राष्ट्र विरोधी है”
महाड़ सत्याग्रह की वर्षगांठ पर, राहुल गांधी ने जाति जनगणना, दलित इतिहास और शिक्षा प्रणाली में दलितों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए डॉ. सुखदेव थोराट से मुलाकात की । डॉ. थोराट एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और अर्थशास्त्री हैं और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं । बातचीत के दौरान, उन्होंने इस पर चर्चा की कि कैसे भाजपा जाति अन्याय की सच्चाई को नकारती रही है और दलितों की उच्च शिक्षा और राजनीतिक शक्ति तक पहुंच को रोकने के लिए तमाम चालें चलती रही है । राहुल गांधी और डॉ. थोराट ने उन रास्तों पर भी बात की जिनसे सामाजिक न्याय को प्राप्त किया जा सकता है ।
पूरा वीडियो यहां देखेंआरक्षण पर50% की दीवार गिराएंगे - मेरे विचार
मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने OBC आरक्षण बढ़ाने के अपने वादे को पूरा किया है। जाति जनगणना करने के बाद, राज्य ने एक विधेयक पारित किया है जो शिक्षा, रोजगार और स्थानीय निकायों में OBC को 42% आरक्षण प्रदान करता है। तेलंगाना ने हमें आगे का रास्ता दिखाया है- अब हमें पूरे भारत में जाति जनगणना लागू करने और 50% आरक्षण सीमा की दीवार को गिराने की दिशा में काम करना चाहिए।
फोकस इवेंट - नेता प्रतिपक्ष के पत्र

संसद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्ट्रीट वेंडर्स से मुलाकात के बाद, राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की वकालत की। महिला और बाल विकास मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए उच्च मानदेय और ग्रेच्युटी की मांग की। उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे स्ट्रीट वेंडर्स के जीवनयापन की सुरक्षा के लिए स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम, 2014 को लागू करें। उन्होंने प्रधानमंत्री से केरल के कोल्लम परप्पु में गहरे समुद्री खनन को रोकने का अनुरोध किया, जो लाखों मछुआरों की आजीविका को खतरे में डालता है।

SANSAD

निर्माण मज़दूर संगठनोंके साथ कार्यस्थल के मुश्किल हालातों औरसुरक्षा चिंताओं पर बात की ।

प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकातों की झलकियां


केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर अपर्याप्त रिटायरमेंट लाभों के बारे में चर्चा की ।


राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ ने केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व की चुनौतियों पर अपनी बात रखी ।


IDBI बैंक के कर्मचारियों ने बैंक के निजीकरण का विरोध किया ।


LIC एजेंटों ने एजेंट कल्याण और पॉलिसीधारकों के मुद्दों पर अपनी आवाज़ पहुंचाई ।


कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और प्रकाशकों ने RTI एक्ट को कमजोर करने के लिए किए जा रहे बदलावों पर गंभीर चिंता जताई ।


ICICI बैंक के कर्मचारियों ने टॉक्सिक वर्क प्लेस और NPA उल्लंघनकर्ताओं को गलत तरीके से कर्ज देने का खुलासा करने पर बदला लेने के बारे में बताया ।


मणिपुर के विभिन्न समुदायों के कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताई कि लगभग दो साल की हिंसा के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य का दौरा नहीं किया है ।

राहुल
गांधी के सवाल
राहुल गांधी ने संसद में वायु प्रदूषण, बंदरगाहों के ज़रिए ड्रग की तस्करी, रेलवे सुरक्षा, IMPCL प्लांट का निजीकरण, और वन अधिकार अधिनियम के सम्बन्ध में सवाल उठाए। हालांकि वे सरकार को जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहते थे, लेकिन सरकार अपने आधे-अधूरे जवाबों के ज़रिए ज़िम्मेदारी से बचती रही।
इन पर सवाल यहां पढ़ें:
