न्यूज़लेटर

राहुल गांधी का चित्र
अंधेरे में जलता हुआ दीया

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक संवेदना

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुःखद हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। इस गहन दुःख की घड़ी में हम सब साथ खड़े हैं।

गया जी में महिला न्याय संवाद: महिलाएं और राहुल गांधी 'माई बहिन मान योजना ₹2,500 प्रतिमाह' के पोस्टर लिए हुए; एक पोस्टर पर 'अब हम बनेंगे आत्मनिर्भर' और 'महिलाओं के लिए राहुल गांधी की गारंटी' लिखा है

महिलाएं समाज को आगे बढ़ाती हैं - महिला न्याय संवाद

लेकिन उन्हें उनका

सही हक नहीं मिलता

गया जी में महिला न्याय संवाद में राहुल गांधी ने महिलाओं की चिंताओं को सुना, जिसमें मनरेगा भुगतान में देरी, बेरोजगारी और बढ़ते हुए शिक्षा खर्च एवं महंगाई की बात की। महिलाओं को समाज की रीढ़ मानते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को उनका उचित अधिकार और पहचान नहीं मिल रही है। उन्होंने वादा किया कि बिहार में महागठबंधन सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को उनकी मेहनत के सम्मान में हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे।

इस संवाद का वीडियो यहां देखें

महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग

जंजीरों में जकड़ी हुई ईवीएम मशीन का चित्रण, जिस पर कमल का निशान है

अपने लेख में, मैंने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर चिंताओं को व्यक्त किया है। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर, मैंने एक पांच-सूत्रीय रणनीति का खुलासा किया है: अंपायर तय करने वाली समिति में हेराफेरी, फर्जी वोटरों के साथ मतदाता सूची में वृद्धि, मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाना, चुनिंदा जगहों पर फर्जी वोटिंग, और सबूत छिपाने की कोशिश। बीजेपी की स्ट्राइक रेट में 5 महीने के भीतर ही 32% से 89% तक का उछाल चुनावी पारदर्शिता पर गहरे सवाल खड़े करता है। खेलों में मैच-फिक्सिंग की तरह, चुनावी गड़बड़ी संस्थानों और जनता के विश्वास को अपूरणीय क्षति पहुंचाती है।

यहां पर पूरा लेख पढ़ें

फोकस इवेंट

राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन, बिहार: राहुल गांधी मंच से लाल संविधान की प्रति उठाए हुए; पीछे 'न्याय का अधिकार' लिखा हुआ मंच

बिहार: सत्य और अहिंसा की भूमि से अपराध की राजधानी तक

बिहार के राजगीर में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में, राहुल गांधी ने बिहार की सत्य और अहिंसा की समृद्ध विरासत को रेखांकित किया, जिसने वैश्विक परिदृश्य को प्रभावित किया। उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण राज्य अपराध की राजधानी में बदल गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा असली जातीय जनगणना करने से बचेगी, क्योंकि सही आंकड़े उनकी नफरत की राजनीति को समाप्त कर देंगे।

पूरा भाषण यहां देखें

झलकियां

रायबरेली और अमेठी के बोर्ड टॉपर्स

से उनके भविष्य की योजनाओं और

शिक्षा की शक्ति पर बातचीत की।

राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी के बोर्ड टॉपर्स के साथ मेज़ पर बैठकर बातचीत करते हुए