न्यूज़लेटर

16 से 31 जनवरी, 2025

Rahul Gandhi

दिल्ली में यमुना:नदी या नाला?

Rahul Gandhi speaking with Bhim Singh Rawat on a boat on the Yamuna
पूरा वीडियो यहां देखें

राहुल गांधी ने यमुना नदी का दौरा किया और पर्यावरण कार्यकर्ता भीम सिंह रावत के साथ यमुना नदी के प्रदूषण पर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना को साफ करने के झूठे वादे किए और इस नदी को नाला बना दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यमुना एक जीती-जागती इकाई है जो सबको जीवन देती है। अपने दौरे के दौरान वह नाविकों से भी मिले जिन्होंने उन्हें बताया कि पानी में गंदगी से लोग आना कम हो गए हैं जिससे उनकी कमाई खत्म हो गई है।

बवाना में एक रैली में राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि, केजरीवाल जी ने वादा किया था कि 5 साल में यमुना साफ कर दूंगा, यमुना का पानी पिऊंगा। अब तो 5 साल भी हो गए, आखिर केजरीवाल जी यमुना का पानी कब पिएंगे? उन्होंने कहा केजरीवाल जी शीशमहल में रहते हैं, करोड़ों के मकान में रहते हैं, साफ-सुथरा पानी पीते हैं जबकि दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ता है।

Rahul Gandhi pointing at the Bawana rally. होगी हर ज़रूरत पूरी कांग्रेस है ज़रूरीरैली का वीडियो यहां देखें

बड़े अस्पताल की दीवारों केबाहर भी सहारे की दरकार

मेरे विचार

AIIMS के दौरे के समय, मैंने देखा कि मरीज और उनके परिवार के लोग ठंड में फुटपाथ पर सो रहे थे- उनके पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी। AIIMS दिल्ली बेहतरीन और किफायती चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है, लेकिन ये सुविधाएं उस बड़े अस्पताल की दीवारों के बाहर भी होनी चाहिए। मैंने स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सिंह को पत्र लिखकर एम्स आने वाले मरीजों और उनके परिवारों को पर्याप्त आवास सुविधा देने का अनुरोध किया है। मैंने स्वास्थ्य प्रणाली की समीक्षा करने का भी अनुरोध किया है ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।

पूरा वीडियो यहां देखेंसाथ ही, पत्र भी पढ़ेंRahul Gandhi meeting patients and families outside AIIMS

फोकस इवेंट

संविधान में दलितोंका दर्द झलकता है

Rahul Gandhi holding the Constitution in front of portraits of Mahatma Gandhi, Arvind Kejriwal and B. R. Ambedkarवीडियो यहां देखें

दिल्ली में दलित इन्फ्लुएंसर्स मीटिंग के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमारे संविधान पर दलित विचारों और इतिहास का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी, केजरीवाल दोनों के विचार एक समान हैं, दोनों ही दलित विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं।

झलकियां

Rahul Gandhi meeting students affected by the BPSC paper leak

BPSC पेपर लीक से परेशान छात्रों के साथ मुलाकात की।

राहुल गांधी के विचार

ये मीडिया हिंदुस्तान के किसानों की बात नहीं करेगा, मजदूरों की बात नहीं करेगा, बेरोजगार युवाओं की बात नहीं करेगा, बस दिन-रात अडानी-अंबानी की शादी की बात करेगा ।

जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली में

CLICK TO SUBSCRIBE TO THIS NEWSLETTER