
राहुल गाँधी ने दिल्ली में चुनाव
प्रचार का आगाज़ किया
13 जनवरी को राहुल
गाँधी ने सीलमपुर में
दिल्ली चुनाव अभियान
की शुरुआत करते हुए
एक रैली की।
न्यूज़लेटर
1 से 15 जनवरी, 2025


13 जनवरी को राहुल
गाँधी ने सीलमपुर में
दिल्ली चुनाव अभियान
की शुरुआत करते हुए
एक रैली की।
“नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल दोनों नहीं चाहते कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को उनका हक़ मिले। सिर्फ़ कांग्रेस ही समान भागीदारी और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज़ उठा रही है। आप सभी दिल्लीवासी इस फ़र्क को समझिए!”
- राहुल गाँधी

दिल्ली के एक मोहल्ले में घूमते हुए, राहुल गाँधी ने अरविंद केजरीवाल के समय में दिल्ली के विकास पर सवाल उठाए।
मेरे विचार
जैसे एकलव्य का भविष्य और हुनर खत्म कर दिया गया था, वैसे ही भाजपा आज भारत के युवाओं के साथ कर रही है। आज सरकारी भर्तियां एक घोटाले में बदल गई हैं, जहां पहले तो भर्ती नहीं निकलती, भर्ती निकल जाए तो परीक्षा समय पर नहीं होती, परीक्षा हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। जब उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में युवा न्याय मांगते हैं तो उन पर लाठीचार्ज करवा दिया जाता है और उनकी आवाज़ सुनने की बजाय उसे बेरहमी से कुचल दिया जाता है। मैं छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ा हूं।


राहुल गाँधी ने IIT मद्रास के छात्रों के साथ बातचीत की और बताया कि शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए वो क्या-क्या बदलाव करना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, यह केवल प्राइवेट स्कूलों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। राहुल गाँधी ने कहा कि सरकार को शिक्षा पर अधिक पैसे खर्च करने चाहिए और शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों को नई-नई चीजें सीखने, सवालों को पूछने का अवसर दे।

कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन समारोह
राहुल गाँधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इंदिरा भवन कांग्रेस पार्टी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, साथ ही यह पार्टी के समृद्ध इतिहास और मूल्यों का उत्सव भी मनाता है, जिन्होंने भारत के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को नया आकार दिया।



