न्यूज़लेटर
राहुल गांधी

16 से 28 फरवरी, 2025

रायबरेली का विशेष संस्करण

मेरे रायबरेली परिवार के साथ

रायबरेली में छात्रों, प्रतिमाओं और जनसभा का दृश्य

अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर राहुल गांधी ने क्षेत्र के निवासियों से बातचीत की और उनके मुद्दों और आकांक्षाओं को समझा। उन्होंने दलित छात्रों, महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं और रेलवे कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों सहित अलग- अलग समूहों से मुलाकात की। लोगों को प्रभावित करने वाली बेरोजगारी और महंगाई जैसी प्रमुख चिंताओं पर उन्होंने चर्चा की। राहुल गांधी ने रायबरेली की प्रगति और यहां के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना पूरा समर्पण व्यक्त किया।

रायबरेली में उनके द्वारा बिताए गए समय का वीडियो यहां देखें।

झलकियां

दलित छात्रों के साथ राहुल गांधी

दलित छात्रों के एक समूह से उनके इतिहास, अधिकारों, संघर्षों और भविष्य के बारे में चर्चा की। राहुल गांधी ने इस विरोधाभास को उजागर किया कि भाजपा और आरएसएस के लोग अंग्रेजी शिक्षा लेने से मना करते हैं, जबकि ये खुद अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजते हैं।

रायबरेली की रैली

रैली में देश के दो सबसे बड़े मुद्दों बेरोजगारी और महंगाई पर बात की। राहुल गांधी ने कहा कि दो हिंदुस्तान बन रहे हैं- एक जहां अरबपति खूब सपने देखते हैं, और दूसरा जहां गरीब अपनी कड़ी मेहनत के बाद भी आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करते रह जाते हैं।

हनुमान मंदिर में प्रार्थना

प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर दर्शन और प्रार्थना की।

मॉडर्न कोच फैक्ट्री में बैठक

रेलवे उत्पादन प्रणाली की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मॉडर्न कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ बैठक में भाग लिया। राहुल गांधी ने लोकलाइज्ड मैन्युफैक्चरिंग की आवश्यकता और विदेशी मशीनों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया।

ज्वाला स्वीट्स में बातचीत

ज्वाला स्वीट्स में क्षेत्रवासियों से बातचीत। रायबरेली में आपको जो प्यार और मिठास मिलती है, उसका कोई मुकाबला नही है!

राहुल गांधी की आवाज़

आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है, आपको सवाल पूछना चाहिए और आपको यह पूछना चाहिए - हम कॉलेज जाते हैं, यूनिवर्सिटी जाते हैं, प्राइवेट यूनिवर्सिटी-कॉलेजेस में हम फीस देते हैं और डिग्री लेते हैं, लेकिन इस डिग्री का कोई मतलब नहीं है। आप मोदी जी से पूछिए - मोदी जी आप हमें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हो।

रायबरेली की एक जनसभा में

दूसरी खबर में

चुनावी निष्पक्षता की रक्षा

मेरे विचार

नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC), के चयन के लिए बैठक के दौरान, मैंने एक असहमति नोट प्रस्तुत किया जिसमें जोर दिया गया कि एक स्वतंत्र चुनाव आयोग को सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए। उच्चतम न्यायालय में चयन प्रक्रिया की वैधता से संबंधित सुनवाई के लंबित होने बावजूद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आधी रात को नए मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन करना, चुनावी निष्पक्षता की अनदेखी है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में, संविधान के आदर्शों की रक्षा करना और सरकार की जवाबदेही तय करना मेरी जिम्मेदारी है।

असहमति नोट यहां पढ़ें
RAHUL GANDHI LEADER OF OPPOSITION LOK SABHA DISSENT NOTE 10 JANPATH, NEW DELHI - 110001

फोकस इवेंट:कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए दिशा

INDIAN NATIONAL CONGRESS MEETING OF GENERAL SECRETARIES AND IN-CHARGES WEDNESDAY, 19TH FEBRUARY, 2025 INDIRA BHAVAN, NEW DELHIवीडियो यहां देखें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ, राहुल गांधी ने नए AICC मुख्यालय - इंदिरा भवन में कांग्रेस महासचिवों और प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला कांग्रेस कमिटियों को मजबूत करने और 2025 को संगठन में सुधारों का वर्ष बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में भी चिंता व्यक्त की।