9 दिसंबर, 2025 को राहुल गांधी ने संसद में SIR और वोट चोरी पर बात की। उन्होंने कहा कि समानता भारत की बुनियाद है और RSS इस पर हमला करता है। उन्होंने बीजेपी पर चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया, जिसके लिए उन्होंने चुनाव आयुक्तों की चयन समिति से मुख्य न्यायाधीश को हटाने, चुनाव आयोग को मिली दंड से छूट और 45 दिनों के बाद CCTV फुटेज डिलीट करने वाले नियम का हवाला दिया। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए मशीन-रीडेबल मतदाता सूची, CCTV फोटो उपलब्ध कराने और चुनाव आयुक्तों को दंड से मिली छूट को खत्म करने की माँग की।

फोकस इवेंट
राहुल गांधी साफ़ हवा के मुद्दे को उठाने वाली वॉरियर मॉम्स से मिले, जिन्होंने बताया कि प्रदूषण कैसे उनके बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है और उन्हें घर के अंदर रहने पर मजबूर कर रहा है। इसके बाद उन्होंने संसद में कहा कि वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपदा बन चुका है, बड़े शहरों में लोग ज़हरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराए जाने की मांग की और कहा कि विपक्ष समाधान के लिए साथ मिलकर काम करने को तैयार है।
भाषण यहां देखें।
सत्य और असत्य के
बीच लड़ाई
राहुल गांधी ने 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली को सम्बोधित किया और चेतावनी दी कि वोट चोरी संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा असत्य पर आधारित है और किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना चाहती है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्य की विचारधारा है और इसी सत्य, अहिंसा के साथ खड़े होकर हम बीजेपी को सत्ता से हटाएंगे।
पूरा भाषण यहां देखें।संसद में राहुल गांधी









राहुल
गांधी के सवाल
राहुल गांधी ने संसद में जाति जनगणना की समय-सीमा, आपदा प्रबंधन कोष के तहत जारी की जा रही धनराशि, और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ, वायु गुणवत्ता निगरानी, रक्षा PSUS में ठेका प्रथा, और रायबरेली में सड़क निर्माण कार्यों के संबंध में भी सरकार से सवाल पूछे। जहाँ एक तरफ वह सरकार को जवाबदेह ठहराते रहे और उत्तर माँगते रहे, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने इन सवालों के जवाब देने से बचने की कोशिश की।
इन विषयों पर सवाल पढ़ें:
झलकियां

विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ व्यापार संवाद किया, जिसमें उन्होंने आज भारत में व्यापार और उद्यमिता से जुड़ी कठिनाइयों को साझा किया।
नई दिल्ली में, ब्लाइंड विमेंस टी20 विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मेज़बानी की।
भारत के कई राज्यों में जारी SIR का विरोध किया, जिसका मकसद बहुजन और गरीबों को वोट देने के अधिकार से वंचित करना है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ हैदराबाद में दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियो मेसी, लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल से मुलाकात की।
GEN Z स्टूडेंट्स के साथ राजनीति और गवर्नेंस के बारे में बात की। विद्यार्थियों ने उन्हें कुछ GEN Z स्लैंग भी सिखाए।
बर्लिन की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, हर्टी स्कूल में छात्रों से लोकतंत्र और भारत-यूरोप संबंधों के बारे में बात की। जर्मनी के जाने-माने थिंक टैंक FES को भी संबोधित किया।
भारत-जर्मनी संबंधों पर चर्चा करने के लिए जर्मनी के वाइस-चांसलर लार्स क्लिंगबील और पूर्व चांसलर ओलाफ शोल्ज़ से मुलाकात की। साथ ही, जर्मनी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।


