
बाबासाहेब के
सपनों का भारत बनाने
की लड़ाई

अपने पूरे राजनीतिक करियर में राहुल गांधी दलित अधिकारों और सामाजिक न्याय की वकालत करते रहे हैं। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के दूरदर्शी काम से प्रेरणा लेते हुए, राहुल गांधी ऐसे भारत को बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं जहाँ समानता सिर्फ़ एक खोखला वादा न होकर एक ज़मीनी हक़ीक़त बने। पिछले साल राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की बढ़ती नफरत के खिलाफ संवैधानिक मूल्यों और दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े होकर काम किया। उनका साफ मानना है कि भारत अपनी मुख्य चुनौतियों - चाहे आर्थिक असमानता हो, ग़रीबी हो या बेरोज़गारी हो - को सिर्फ़ जातिगत अन्याय की सच्चाई को सामने लाकर ही हल कर सकता है।
जातिगत मुद्दों पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी का वीडियो यहां देखें।

















